Best Hindi Books
  • हमारे बारे में
  • पुस्तक श्रेणियाँ
    • जीवनी और आत्मकथा
    • पुस्तक समीक्षा
    • हिन्दी साहित्य
    • पत्र पत्रिकाएं
    • अवश्य पठनीय पुस्तकें
    • मनोविज्ञान
    • सेल्स और मार्केटिंग
  • विभिन्न पेज
    • सर्च पेज
Best Hindi BooksBest Hindi Books
0
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • हिंदी ब्लॉग़ / Blog
  • विभिन्न पेज
Search
  • हिंदी ब्लॉग़ / Blog
  • विभिन्न पेज
    • सम्पर्क करें
    • हमारे बारे में
Follow US

आपकी छोटी सी मदद, हिंदी के लिए एक बड़ा कदम होगी। हमारी वेबसाइट द्वारा हिंदी की ज्योत जलाए रखने की अनूठी दूरगामी योजना में अपना योगदान दें।इस वेबसाइट का संचालन बनाये रखने में आपकी त्वरित सहायता और समर्थन अपेक्षित है।  कृपया इस Payment पेज पर हमारी सहायता करें!

Uncategorized

बिल गेट्स द्वारा अनुशंसित पुस्तकें । Books recommended by Bill Gates

दुनिया बदलने वाले विचार, आपकी भाषा में! बिल गेट्स की चुनी हुई किताबों के हिंदी संस्करणों से प्रेरणा लें।

By admin
Last updated: 09/20/2024
13 Min Read
Share
Books Recommended by Bill Gates in hindi
Bill Gates Image by Hitesh Sharma from Pixabay
SHARE

बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक, न केवल एक तकनीकी दिग्गज हैं बल्कि एक उत्साही पाठक भी हैं। उन्हें पुस्तकें से इतना लगाव है कि वो समय-समय पर अपनी पसंदीदा किताबों की सिफ़ारिश करते रहते हैं। उनकी पसंद की पुस्तकें विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ को दर्शाती हैं और पाठकों को नई जानकारी और प्रेरणा प्रदान करती हैं।

Contents
  • बिल गेट्स द्वारा अनुशंसित पुस्तकें, जो कि हिंदी में भी उपलब्ध हैं:
  • बिल गेट्स की कुछ चयनित अनुशंसित पुस्तकें (सभीअंग्रेजी में ही उप्लब्ध हैं):
  • निष्कर्ष
आपको आश्चर्य होगा कि बिल गेट्स ने समय-समय पर 200 से अधिक पुस्तकों की अनुशंसा की है। लेकिन यहां हम केवल कुछ चुनिंदा किताबों को सूचीबद्ध कर रहे हैं जो पढ़ने में आसान हैं और अच्छी तरह से जानी जाती हैं या शीर्ष पायदान की किताबों में से एक हैं।

बिल गेट्स द्वारा अनुशंसित पुस्तकें, जो कि हिंदी में भी उपलब्ध हैं:

सभी पाठकों के लिए यह जान लेना जरूरी है कि, बिल गेट्स अच्छी पुस्तकें पढ़ने में बहुत ही रुचि लेते हैं। यही नहीं वह अपनी पसंदीदा पुस्तकों को पाठकों के साथ समय समय पर साझा भी करते रहते हैं। बिल गेट्स को किताबों से इतना प्यार है कि वो हर हफ्ते एक नई किताब खत्म करने की कोशिश करते हैं। वो अक्सर अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर किताबों के बारे में लिखते हैं और दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनकी किताबों की सूची में आपको हर तरह की किताबें मिल जाएंगी – चाहे वो साइंस हो, टेक्नोलॉजी हो, इतिहास हो या फिर किसी की ज़िंदगी की कहानी हो।

बिल गेट्स की अनुशंसित पुस्तकों से एक समस्या का समाधान भी बड़ी आसानी से होता है। वह यह कि, 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को कौन-कौन सी अच्छी पुस्तक ज्ञान अर्जन के लिये दे सकते हैं, इसकी जानकारी कई बार हमें नहीं हो पाती है। और यहां यह जानकारी बिल गेट्स जैसा व्यक्ति सीधे-सीधे हमें दे रहा है। इनमें से कई पुस्तक स्कूली बच्चों तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आसानी से से पड़ी और समझी जाने योग्य हैं। अतः इन पुस्तकों को घर परिवार में स्कूली तथा कालेज छात्रों को निश्चिंत होकर खरीद कर या गिफ्ट में भी दी जा सकती है।

इन पुस्तकों को पड़ने पर पता चलेगा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स किस प्रकार की पुस्तकें पढ़कर ज्ञानार्जन कर रहे हैं।

इसके अलावा यह पुस्तक नव उद्यमियों, कंपनियों में कार्यरत प्रोफेशनल्स तथा सामान्य रूप से सभी के लिए ज्ञानवर्धक हैं।

नोट: चूंकि बिल गेट्स ने अंग्रेजी भाषा की सभी किताबें पढ़ी हैं और इसकी अनुशंसा भी की है। यहां हमने उनकी वह अनुशंसित पुस्तकें सूचीबद्ध की हैं जो हिंदी में उपलब्ध हैं। यदि आप अंग्रेजी संस्करण पढ़ना चाहते हैं, तो वह इस पृष्ठ में नीचे सूचीबद्ध है।

Books Recommended by Bill Gates
Image by Hitesh Sharma from Pixabay
Sapiens: A Brief History of Humankind in Hindi

#1. सेपियंस: मानव जाति का संक्षिप्त इतिहास

यह किताब इतिहास के प्रति आपकी समझ को एक नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर देगी। “सैपियन्स” मानवता के विकास की एक रोमांचक कहानी है, जिसमें हरारी ने बताया है कि कैसे एक साधारण प्राणी, होमो सैपियन्स, ने पृथ्वी पर अपना प्रभुत्व कायम किया। कृषि क्रांति से लेकर तकनीकी युग तक का सफर न केवल मानवता की प्रगति का बल्कि हमारी जटिलताओं का भी दर्पण है।

पुस्तक देखें
steve jobs biography in hindi

#2. स्टीव जॉब्स: अधिकृत जीवनी

स्टीव जॉब्स की यह प्रेरक जीवनी एक असाधारण व्यक्ति की कहानी है जिसने दुनिया को बदल डाला। वॉल्टर आइजैकसन ने जॉब्स की रचनात्मकता, जुनून और नेतृत्व को बारीकी से बताया है। यह किताब आपको यह सिखाती है कि असफलताओं के बावजूद कैसे कोई व्यक्ति सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

पुस्तक देखें
mans search for meaning in hindi

#3. जीवन के अर्थ की तलाश में मनुष्य

विक्टर फ्रेंकल की यह मार्मिक कृति, जीवन के अर्थ और उद्देश्य की खोज पर आधारित है। नाजी कैंपों में अपने अनुभवों के माध्यम से फ्रेंकल ने बताया कि कैसे जीवन में अर्थ होने से व्यक्ति किसी भी परिस्थिति को पार कर सकता है। यह पुस्तक जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखती है।

पुस्तक देखें
hit refresh by satya nadella in hindi

#4. हिट रिफ्रेश

सत्या नडेला की Hit Refresh माइक्रोसॉफ्ट के उनके नेतृत्व में हुए परिवर्तन की कहानी है। नेतृत्व, नवाचार और सहानुभूति पर नडेला के विचार इस किताब को व्यवसाय और तकनीक में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण किताब बनाते हैं।
इस किताब में नडेला ने बताया है कि कैसे उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की संस्कृति को बदलकर उसे एक अधिक खुले और सहयोगी वातावरण में परिवर्तित किया।

पुस्तक देखें
homo deus book by yuval noah harari in hindi

#5. होमो डेयस

‘होमो डेयस’ में हरारी ने मानवता के भविष्य की कल्पना की है, जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास ने मनुष्यों को अर्ध-देवताओं में बदलने की दिशा में धकेल दिया है। किताब में यह विचार प्रस्तुत किया गया है कि अगले कुछ शताब्दियों में मानवता के सामने नई चुनौतियाँ होंगी—बुढ़ापा, मृत्यु, और दर्द को समाप्त करने की कोशिशें। हरारी ने यह भी प्रश्न उठाया है कि क्या हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जेनेटिक इंजीनियरिंग के जरिए नए प्रकार के सुपर-मानवों को जन्म देंगे। भविष्य की संभावनाओं के बारे में सोचने के लिए यह एक विचारोत्तेजक किताब है। हरारी का मानना है कि भविष्य में डेटा सबसे महत्वपूर्ण संसाधन होगा और जो इसे नियंत्रित करेगा, वह दुनिया पर राज करेगा।

पुस्तक देखें
shoe dog by phil knight in hindi

#6. शू डॉग

फिल नाइट की ‘Shoe Dog‘, Nike के सह-संस्थापक का एक प्रेरणादायक संस्मरण है। नाइट की कहानी और उनका जुनून आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा। “शू डॉग” नाइकी के संस्थापक फिल नाइट की आत्मकथा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने एक छोटे से स्टार्टअप से एक वैश्विक ब्रांड का निर्माण किया। यह किताब उद्यमिता, संघर्ष, और असफलताओं से सीखने की अद्भुत कहानी है। फिल नाइट के अनुभवों से यह सिखा जा सकता है कि कैसे धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं।

पुस्तक देखें
mindset book in hindi

#7. माइंडसेट

कैरोल ड्वेक की Mindset विश्वास की शक्ति और एक विकासशील मानसिकता अपनाने के महत्व के बारे में है। ड्वेक के शोध से पता चलता है कि विकासशील मानसिकता वाले लोग चुनौतियों का सामना करने, अपनी गलतियों से सीखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने में अधिक सक्षम होते हैं।

पुस्तक देखें
21 lessons for 21st century in hindi by yuval noah harari

#8. 21वीं सदी के लिए सबक

हरारी ने इस पुस्तक में 21वीं सदी की प्रमुख चुनौतियों—कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन, और वैश्विक राजनीति—को सरलता से प्रस्तुत किया है। यह किताब पाठकों को आज की दुनिया की जटिलताओं को समझने और भविष्य के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित करती है।

पुस्तक देखें
measure what matters book in hindi

#9. मेजर व्हाट मैटर्स

जॉन डोअर की Measure What Matters आपको OKRs (Objectives and Key Results) के बारे में बताती है, जो Google और दूसरी सफल कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक लक्ष्य निर्धारण सिस्टम है। डोअर की व्यावहारिक सलाह और प्रेरणादायक कहानियाँ आपको बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने में मदद करेंगी।

पुस्तक देखें
benjamin franklin ki atmakatha

#10. बेंजामिन फ्रैंकलिन की आत्मकथा

बेंजामिन फ्रैंकलिन द्वारा लिखित Benjamin Franklin’s Autobiography अमेरिका के संस्थापक पिताओं में से एक की आत्मकथा है। यह इलोन मस्क की भी अनुशंसित सूची में है। फ्रैंकलिन की बुद्धि, ज्ञान और जिज्ञासा उन्हें एक आकर्षक व्यक्तित्व बनाती है, और उनकी खुद की कहानी उन्हें और भी जीवंत बना देती है।

पुस्तक देखें
blink by malcom gladwell in hindi

#11. ब्लिंक: तुरत निर्णय लेने की शक्ति (Blink:

“ब्लिंक” में मैल्कम ग्लैडवेल यह समझाते हैं कि त्वरित फैसले अक्सर लंबे विचार-विमर्श से ज्यादा सटीक होते हैं। यह किताब हमें हमारी अंतर्ज्ञान और सहज बुद्धि पर भरोसा करना सिखाती है। यदि आप अपने फैसलों को तेज और सटीक बनाना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए है।

पुस्तक देखें
A Short History of Nearly Everything in hindi

#12. मनुष्य, पृथ्वी और अंतरिक्ष (A Short History of Nearly Everything in Hindi)

बिल ब्रायसन की A Short History of Nearly Everything ब्रह्मांड के इतिहास की एक मज़ेदार सैर है। बिग बैंग से लेकर सभ्यताओं के उदय तक, ब्रायसन ने इस किताब में सब कुछ बहुत ही रोचक तरीके से बताया है। यदि आप विज्ञान में नए हैं, तो यह किताब आपके लिए एक अच्छी और सरल शुरुआत हो सकती है।
ब्रायसन ने इस किताब को लिखने के लिए कई वैज्ञानिकों का साक्षात्कार लिया और उनकी प्रयोगशालाओं का दौरा भी किया।

पुस्तक देखें
outliers in hindi

#13. आउटलायर्स (Outliers)

Outliers में, ग्लैडवेल सफलता के बारे में हमारी सोच को चुनौती देते हैं। उनका मानना है कि सफलता केवल प्रतिभा का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे अवसर, समय और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्लैडवेल ने सफलता के पीछे के छिपे कारकों को उजागर किया है और बताया है कि कैसे बाहरी परिस्थितियाँ और समय का सही उपयोग किसी व्यक्ति को असाधारण सफलताओं तक पहुंचा सकता है। यह किताब सफलता के बारे में आपकी सोच को बदल देगी।

पुस्तक देखें
the great gatsby book in hindi

#14. महान गटस्वी (The Great Gatsby in Hindi)

एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड का The Great Gatsby अमेरिकन ड्रीम और धन और खुशी के भ्रम के बारे में एक कालजयी उपन्यास है। गैट्सबी की प्रेम और स्वीकृति की तलाश एक ऐसी कहानी है जो आज भी प्रासंगिक है।हिंदी अनुवाद की गुणवत्ता और भी अच्छी हो सकती थी।

पुस्तक देखें

बिल गेट्स की कुछ चयनित अनुशंसित पुस्तकें (सभीअंग्रेजी में ही उप्लब्ध हैं):

बिल गेट्स ने मूलतः अंग्रेजी संस्करण पुस्तक की ही अनुशंसा की है, जो निम्नलिखित हैं:

  • Principle by Ray Dalio
  • Capital in the Twenty-First Century 
  • Sapiens: A Brief History of Humankind by Yuval Noah Haraari
  • The Catcher in the Rye
  • Factfulness
  • Steve Jobs Biography
  • The Rosie Effect
  • Born a Crime
  • Man’s Search for Meaning
  • Making the Modern World
  • The Handmaid’s Tale
  • The Girl Who Kicked the Hornet’s Nest
  • The Lord of the Rings trilogy
  • The Hitchhiker’s Guide to the Galaxy
  • Blink
  • Outliers: The Story of Success
  • Thinking, Fast and Slow
  • A Short History of Nearly Everything
  • The World We Made

बिल गेट्स का पढ़ने का जुनून

बिल गेट्स को किताबों से इतना प्यार है कि वो हर हफ्ते एक नई किताब खत्म करने की कोशिश करते हैं। वो अक्सर अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर किताबों के बारे में लिखते हैं और दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनकी किताबों की सूची में आपको हर तरह की किताबें मिल जाएंगी – चाहे वो साइंस हो, टेक्नोलॉजी हो, इतिहास हो, किसी की ज़िंदगी की कहानी हो या फिर कोई दिलचस्प उपन्यास।

निष्कर्ष

बिल गेट्स की किताबों की सिफारिशें ज्ञान, प्रेरणा और बौद्धिक विकास के लिए एक अमूल्य संसाधन हैं। ये सभी पुस्तकें हमें दुनिया को एक नए नज़रिए से देखने और मानवता के भविष्य के बारे में गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करती हैं।

इन किताबों को पढ़ने से हमें न सिर्फ़ बिल गेट्स की सोच और दृष्टिकोण को समझने का मौका मिलता है, बल्कि ये हमें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में भी आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

reading types

इनमें से आप किस प्रकार के पाठक हैं?

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस प्रकार के पाठक हैं, हर एक के लिए हमारे पास हैं कुछ अनोखी कहानियाँ और शानदार सुझाव। सब्सक्राइव करें और पायें सर्वोत्तम पुस्तक सुझाव सीधे अपने मेल बॉक्स में!
loader

ई-मेल एड्रेस/Email Address*

You Might Also Like

बेस्टसेलर हिंदी पुस्तकों की पांचवी सूची-अप्रैल-जून 2018 ll Bestseller Hindi Books April-June 2018 ll

By admin
4 Min Read

2017 की बेस्ट-सेलर पुस्तकें || Bestseller Hindi Books of 2017

By admin
4 Min Read
Best books in Hindi
Uncategorized

हिंदी भाषा को जीवन दें, हिंदी दिवस पर पुस्तक भेंट में दे ! Gift a Hindi book on Hindi Diwas

By admin
10 Min Read

हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और पुस्तक प्रेम के साथ जीवन को समृद्ध बनाएं!

loader

ई-मेल एड्रेस/Email Address*

हमारी वेबसाइट आपके कंप्यूटर पर कुकीज़ संग्रहीत करती है। वे हमें आपको याद रखने और हमारी साइट के साथ आपके अनुभव को निजीकृत करने में मदद करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमरी गोपनीयता नीति (प्राइवेसी पॉलिसी) देखें।

© 2024 Besthindibooks.com

  • नई रिलीज
  • बेस्ट्सेलर
  • अनुशंसित
  • हमारे समूह द्वारा सर्वोत्तम चयनित
  • कथेतर/नॉन-फिक्शन
  • जीवनियाँ (बायोग्राफी)और संस्मरण
  • सम्पर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • ऐफिलिएट अस्वीकरण

Socials

Follow US
हमसे जुड़ें!
सब्सक्राइव करें और पायें सर्वोत्तम पुस्तक सुझाव, हिंदी टूल्स जानकारी, हिंदी सम्बंधित उपडेट तथा अन्य सुझाव सीधे अपने मेल बॉक्स में!
loader

ई-मेल एड्रेस/Email Address*

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?